किसानों की आवाज बुलंद करेंगे Kishan manch के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय विश्वनाथ प्रताप सिंह (ex pm vp singh) द्वारा किसानों के हित में काम करने के लिए स्थापित संगठन “किसान मंच” (kishna manch) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सिंह ने मीडिया क्षेत्र के दिग्गज अखंड प्रताप सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने की घोषणा की। अखंड प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) और उत्तराखंड (uttarakhand) का प्रभारी भी बनाया गया है। किसान मंच के देशभर में लाखों सदस्य हैं।

अखंड प्रताप सिंह की नियुक्ति का पत्र किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव प्रताप गोस्वामी ने जारी करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। वर्तमान समय में चल रहे किसान आंदोलन (farmers protest) को ध्यान में रखते हुए किसान मंच का ये फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

किसान मंच शीघ्र ही “किसान सरोकार” नाम से किसानों की एक मासिक पत्रिका भी लाने जा रहा है और अखंड प्रताप सिंह ही इसके संपादक भी होंगे। अखंड प्रताप सिंह मीडिया के जाने-माने दिग्गज हैं। वो अमर उजाला, इंडियन एक्सप्रेस और जनसत्ता में कई वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में चर्चित न्यूज वेबसाइट “मीडिया नाऊ” के प्रधान संपादक हैं।

मूलतः गोरखपुर जिले के गगहा के रहने वाले अखंड प्रताप सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हुई है।